युवाओं के बिना परिवर्तन सम्भव नहीं है- सुनिल बंसल

November 24, 2016 6:01 PM0 commentsViews: 178
Share news

नजीर मलिक

bansal

बांसी सिद्धार्थनगर। युवाओ  के बिना परिवर्तन संभव नहीं है क्योकि जब युवा अंगड़ाई  लेता है तभी परिवर्तन आता है ।इसलिए भारतीय जनता पार्टी  ने  पूरे  प्रदेश मे  परिवर्तन लाने के लिए संकल्पित  है।

उक्त  विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय महामंत्री सुनील बंसल ने व्यक्त किया। बंसल भाजपाके कार्यक्रम में बांसी आये हुए थे और भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अपने  संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज कायम है। यहां जातिवादी राजनीति की पराकाष्ठा है। हमें इससे मुक्ति का रास्ता निकालना होगा। परिवर्तन से ही उत्तर प्रदेश में विकास का रास्ता खुलेगा। युवाओं के लिए बसपा, सपा व् कांग्रेस ने योजनाये बनाये जाने की बात तो करती हैं पर काम नहीं करती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का 80 लाख नौजवान क्यों पलायन किया इन पार्टियों के पास है कोई जवाब। मेरा वादा है कि हम उन पलायित लोगों को पुनः वापस प्रदेश में लाएंगे

कार्यक्रम मे सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक  जय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष रामकुमार कुवर ,दुर्गा राय, संतोष राय,कन्हैया पासवान, प्रभाषकर राय सहित सैकडो  कार्यकर्ता  रहे। कार्यक्रम तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ सिंह ने किया।

Leave a Reply