मिशन शक्ति के तहत थानों पर महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

October 23, 2020 7:48 PM0 commentsViews: 93
Share news

आरिफ मकसूद

इटवा , सिद्धार्थ नगर । मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थानों में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए लाइव प्रसारण किया गया। इटवा थाने में हेल्प डेस्क का शुभारंभ बरगदवा पश्चिम के ग्राम प्रधान कुशुम ने फीता काटकर किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे महिला हेल्प डेस्क कैसे काम करेगा इसकी जानकारी भी पुलिस क्षेत्राधिकारी ने वहां मौजूद महिलाओं को बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत बिना किसी संकोच के दर्ज करा सकेंगी । थानाध्यक्ष वेद कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के प्रति उनसे भय मुक्त रहते हुए अपने ऊपर होने वाले अपराध न छिपाने एवं परिवार तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन या हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया ।

त्रिलोकपुर थाने पर नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति के तहत  समाजिक कार्यकर्ता मीना सिंह ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। कहा कि सुरक्षित और सशक्त महिला समृद्ध समाज का आधार है। हर नारी की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का संकल्प देश के हर नागरिक को लेना चाहिए। थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रति हम लोग कटिबद्ध हैं। महिलाएं जागरूक होकर आगे आएं तभी समाज की कुरीतियों से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नि:शुल्क हेल्पलाइन 1090, वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में पर किसी भी समय अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं।

गौल्हौरा थाने में जिवपुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान विनय कुमारी ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष शमशेरबहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में महिला सम्बन्धी अपराध के लिए यह शासन का महत्वपूर्ण कदम है।  महिलाओं के साथ यदि किसी प्रकार से कोई भी गलत बर्ताव करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply