डुमरियागंज में पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं पर कार्यशाला का आयोजन कल

December 12, 2020 3:25 PM0 commentsViews: 274
Share news

आरीफ मकसूद

डुमरियागंज , सिद्धार्थनगर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में पत्रकारिता कार्यशाला का आयोजन 13 दिसम्बर को डुमरियागंज नपं सभागार में पत्रकार एवं पत्रकारिता कि तकनीकियों को अवगत कराने के लिए पत्रकारिता पर कार्यशाला “मंथन” का आयोजन किया गया है । जिसमें प्रदेश स्तर के साहित्यकार व प्रमुख समाचार पत्रों के संपादकों द्वारा कार्य व्याख्यान दिया जाएग। जिससे समाज में कलमकारों को सामाजिक सेवा भाव से उत्कृष्ट कार्य करने में सहायता मिलेगी।

जनपद में पत्रकारिता पर कार्यशाला का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है , उक्त बातें कार्यक्रम के आयोजक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 13 दिसंबर दिन रविवार को नगर पंचायत डुमरियागंज सभागार में सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। कार्यशाला में क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों से अपील की है कि समय से पहुंचकर अतिथियों के व्याख्यान को सुनकर अपनी पत्रकारिता को ऊर्जावान बनाएं। जिससे भविष्य में समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने में कलम को मजबूती मिले। कार्यक्रम में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजसेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply