महिला दिवस: समाज महिलाओं द्वारा की गई हर तपस्या का सम्मान करता है- डा. लक्ष्मी सिंह

March 8, 2021 5:20 PM0 commentsViews: 242
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन उनके त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किये जाए तो भी कम है, मगर इसी एक दिन समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपने हाथ न आजमाए हों।

उक्त बातें जिला संयुक्त चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत भर्ती लाभार्थी महिलाओं को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत व जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डा. लक्ष्मी सिंह ने अपने हाथों से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि आज के दिन योजना अंतर्गत भर्ती महिला मरीज़ों को आयुष्मान भारत के लोगो के साथ पुष्प गुच्छ देकर इस दिवस को मनाया गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत अस्थाना, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मी सिंह, DIU टीम से आकाश मिश्रा, आरोग्य मित्र अनूप पांडे ने लाभार्थी कलावती देवी एवं शालिनी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply