डीएम की फटकार पर कानूनगो को हार्ट अटैक, लोकल अस्पताल से रेफर

April 20, 2016 10:24 PM0 commentsViews: 399
Share news

नजीर मलिक

अस्पताल में इलाज कराते रलजस्ट्रार कानूनगो विजय प्रकाश गुप्ता

अस्पताल में इलाज कराते रलजस्ट्रार कानूनगो विजय प्रकाश गुप्ता

सिद्धार्थनगर। तहसील दिवस पर डीएम की फटकार एक रजिस्ट्रार कानूनगो को भारी पड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक हुआ और अस्पताल भेजा गया, जहां हालत ठीक पहीं पाये पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। कानूनो विजय प्रकाश गुप्ता जिला हेडक्वार्टर के इंदिरानर वार्ड के निवासी हैं।

बताया जाता है कि आज दोपहर शोहरतढ तहसील में तहसील दिवस के मौके पर सुनवाई के दौरान डीएम ने एक प्रार्थनापत्र को देखते हुए कानूनगो को खूब झाड़ पिलायी। डांट से कानूनगो को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें फौरन अस्नताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख कर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि कानूनगो विजय गुप्ता पहले से ही दिल के मरीज थे। उनका इलाज चल रहा था। इधर नये डीएम का कड़क मिजाज भी उनके सामने आ गया, लिहाजा यह घटना घट गई। कानूनगो गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार उनकी हालत बिगड़ती देख कर उन्हें लखनऊ ले जाया गया है।

Leave a Reply