राजीव गांधी ने युवाओं के सपनों का भारत बनाने संकल्प लिया था- डा. चंद्रेश

August 21, 2019 5:45 PM0 commentsViews: 234
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राजीव गांधी युवाओं के आईकान थे। उन्होंने युवा भारत के सपनों का भारत बनाया। सूूचनाए दूर संचारए प्रौद्योगिकी एवं पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त व मजबूत एवं विकेन्द्रीय करण करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। सूचना अधिकारए शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय गा्रमीण रोजगार योजना, कम्प्यूटर शिक्षा आदि उनके शासन काल में उनके द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण कदम व निर्णय थे।

उक्त विचार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 75वें जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा कि आज के दिन महा मानव स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जन्म हुआ था। स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर कंग्रेश के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पुष्पहार पहना कर उनको नमन किया।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर तिवारी, देवेंद्र कुमार उर्फ गुडडू, कैलाश पंक्षी, इनामुर्र रहमान, राजेश सिंह, मीडिया प्राभारी अनिल सिंह, विशाल, अमन, विंद्रावती, दुर्गा देवी, मोनी, सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply