breaking news-भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के वैवाहिक कार्यक्रम में बम फेंका गया, पूर्व मंत्री समेत चार जख्मी

April 21, 2016 3:02 PM0 commentsViews: 1134
Share news

नजीर मलिक

शादी की सांकेतिक फोटो के इंसेट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम चौहान

शादी की सांकेतिक फोटो के इंसेट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम चौहान

सिद्धार्थनगर। संतकबीर नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे की शादी के दौरान बम फेंकने की घटना प्रकाश में आई है। इसमें पर्वू केन्द्रीय मंत्री समेत चार को मामूली चोटें लगीं हैं। घटना देर रात को ईजरगढ़ गांव में घटी। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जाता है कि कलवारी थाना के ग्राम ईजरगढ़ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह के भतीजे की शादी थी। बताते हैं कि रात लगभग 12 बजे द्धारपूजा के समय अचानक  किसी ने बारात पर बम फेंक दिया।  जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम चौहान सहित चाल लोगों को बम के छर्रे लगे, जिससे उन्हें मामूली तौर पा चोटें आईं। श्री चौहान को कुल पांच छर्रे लगे हैं।

बताते हैं कि धमाके के साथ द्धारपूजा स्थल पर हंगामा हो गया। लोग सहम गये। यह तो अच्छा हुआ कि खर लोगों को मामूली चोटें आईं, इसलिए वहां भगदड़ पर काबू पा लिया गया। बहरहाल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारों के मुताबिक अगर बम शक्तिशाली होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्या वह बम किसी ने शरारत के लिए फेंका था या किसी और वजह से, इसका पता नहीं चल सका है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply