अंतराष्ट्रीय योग दिवस- 2026 को लेकर योग सप्ताह का सुभारम्भ

June 15, 2026 8:35 AM1 commentViews: 34
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर स्थित जिला अलंकृत उद्यान पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने “करो योग रहो निरोग” के साथ आगाज किया। उनके साथ सैकड़ो लोग योग करते नजर आये।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष गोविंदे माधव ने इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। उन्होंने अपील के साथ कहा हम सभी नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

Leave a Reply