संस्कृत महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

February 8, 2020 2:15 PM0 commentsViews: 207
Share news

अमित श्रीवास्तव.     

                                     

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के पाणिनीय गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय दयानंद नगर कोल्हुई मे त्रैमासिक योग शिविर प्रशिक्षण का उद्घाटन बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश दिवेदी के प्रतिनिधि डा0अरुण कुमार दिवेदी किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल मे योग शिविर का आयोजन लोगो के लिये निरोग बनने का अच्छा मौका है।

उन्होंने कहास कि योग आज के जीवन मे सबसे जरुरी है।योग करने वाला व्यक्ति निरोगी रहता है।योग प्रशिक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि योग करने से तमाम ऐसी बिमारीयां जिसका ईलाज सम्भव नही है वो भी पूरी तरह से ठीक हो सकती है बस योग का तरीका सही होना चाहिये जिसके लिये प्रशिक्षित होना जरुरी है।इस दौरान महाविद्यालय के प्रबन्धक डा0दुर्गेश पाण्डेय,प्राचार्य राकेश चन्द्र आर्य,हरि प्रसाद सिंह, डा0 इन्द्रेश कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार शुक्ल, वीरेन्द्र मणि बनारसी प्रसाद, डा0सुरेश चन्द्र आर्य, केशव पाण्डेय, विनय त्रिपाठी, धर्मेंद्र मौर्या, ग्राम प्रधान कोल्हुई कोमल, राम सूरत चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply