योगी के जन्मदिन पर जेल में “नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” किया गया

June 5, 2022 5:51 PM0 commentsViews: 228
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51 वाँ जन्मदिन जिला कारागार सिद्धार्थनगर के प्रांगण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से मनाया गया। जन्मदिन मनाने का यह अनूठा प्रयोग जिले में पहली बार हुआ जिसकी चर्चा पूरे जनपद में बड़ी जोरों पर हो रही है।

उक्त अवसर पर इस प्रकार के अभिनव प्रयोग करने के लिए जिला कारागार के जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी जेलर आरके पांडे डिप्टी जेलर प्रदीप सिंह को वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ ने माल्यार्पण कर और गायत्री मंत्र लेखन ई पत्रिका भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने कहा कि ईश्वर द्वारा निर्धारित प्रति पल अकाट्य होता है। किन्हीं परिस्थितियों में अगर कोई व्यक्ति समाज विरोधी काम कर लेता है तो उसे सुधरने का मौका अवश्य मिलना चाहिए इसीलिए आज कल उत्तर प्रदेश में कारागार को बंदी सुधार गृह के रूप में जाना जाता कि तथा धार्मिक क्रिया कलाप के माध्यम से समाज से कटे हुए व्यक्तियों को पुनः समाज से जोड़ने का कार्य करने के लिए यह आयोजन किया गया है।

जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व इतना विशालकाय है कि आज उत्तर प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति उनसे जुड़ कर गौरवान्वित व सुरक्षित महसूस करता है। इसीलिए उनके जन्मोत्सव को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग को इस स्लोगन के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है कि “आप सुधरेंगे तो समाज सुधरेगा”

जेलर राजेश कुमार पांडे ने कहां की बंदी भी कुछ परिस्थितियों में आकर इस सुधार गृह के बीच में आएं हैं। धर्म ही ऐसा माध्यम है जो इनलोगों को समाज में पुरानी प्रतिष्ठा दिला सकता है इसके लिए अखण्ड प्रताप सिंह साधुवाद के पात्र हैं।

डिप्टी जेलर प्रदीप सिंह ने कहां की जेल प्रशासन समस्त बंदियों को सुधरने का एक मौका अवश्य प्रदान करेगा और बराबर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम यहां होते रहेंगे।

कार्यक्रम में आयोजक अशोक त्रिपाठी मुख्य संयोजक गायत्री परिवार महादेव त्रिपाठी, कृष्ण भूषण त्रिपाठी, इंदु भूषण सिंह, सुदीप श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह बघेल, विजय सिंह, अनूप दुबे आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कारागार बंदिओं ने भी आयोजन को सफल बनाने में बेहतरीन योगदान दिया।

मुख्य आकर्षण गायत्री परिवार की महिला मंडल सुशीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीमा सिंह, सोनी चौरसिया आदि कई महिलाओं ने महिला बैरक में जाकर यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।

Leave a Reply