कानून व्यवस्था सहित सभी मुद्दों पर फेल है यूपी सरकार–उग्रसेन सिंह

August 3, 2017 5:02 PM0 commentsViews: 247
Share news

अनीस खान

सिद्धार्थनगर।  यूपी की भाजपा सरकार को अभी  छः महीने भी नहीं बीते हैं, मगर वह सभी मुद्दों पर फेल हो गई है। इस सरकार के प्रति जनता में रोष बढ़ रहा है। जनता अब सरकार के प्रति काफी मुखर हो रही है।  लोग इतने ही दिन में समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के अच्छे कामों को याद करने लगे हैं।

उपरोक्त विचार सपा नेता और शोहरतगढ़ क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे उग्रसेन सिंह ने व्यक्ति किये। एक बयान में उन्होंने कहा है कि बढते अपराधों से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। लड़कियों पर सरे आम तेजाब फेका जा रहा है। सड़कों पर महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। माफिया खुले आम हत्यायें कर रहे हैं और प्रदेश की पुलिस आरोम से बैठी हुई है। प्रदेश सरकार का पुलिस के अफसरों पर कोई वश नही रह गया है। वह मनमानी पर उतर आये हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में  भी अराजकता व्याप्त है।  सरकार की  सूप्रीम कोर्ट  में कमजोर पैरवी के कारण प्रदेश के पौने दो लाख शिक्षा मित्रों की नौकरी चली गई, उनका परिवार सड़क पर आ गया है। दूसरी तरफ प्राइमरी स्कूलों में ड्रेस  और किताब का वितरण  कार्य लगभग ठप पड़ा है।  किसानों की समस्या का कोई हल नहीं हो पा रहा।  बिजली की भयानक कटौती ने जनमानस को बेचैन कर रखा है।

उग्रसेन सिंह ने अंत में कहा कि 6 महीने से कम समय में लोग इस सरकार से निराश हो चुके हैं। अब उन्हें समाजवादी सरकार की याद आने लगी है। शिक्षा मित्रों के परिवार अखिलेश जी की तारीफें करते नहीं अघाते और  बिजली से परेशान जनता भी कहती है कि अखिलेश सरकार में आपूर्ति इससे कहीं बेहतर थी।उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर सपा की तरफ आशा भरी निगाहों देख रही है। समाजवादी पार्टी जनता के इन सवालों को लेकर शीघ्र ही संघर्ष की तैयारी कर रही है।

 

 

 

Leave a Reply