योगी की ताजपोशी: नई कैबिनेट की फाइनल लिस्ट तैयार, चाय पर बुलाए गए संभावित मंत्री

March 25, 2022 9:59 AM0 commentsViews: 1444
Share news

जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय संतुलन की भी दिखेगी झलक। केशव, दिनेश, स्वतंत्रदेव, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह सहित कई बड़े चेहरों को मिल सकती है जगह।

अजीत सिंह

The Uttar Pradesh Chief Minister, Shri Yogi Adityanath 

सिद्धार्थनगर/लखनऊ। प्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की शक्ति और दिग्गज नेताओं के अनुभव का संगम होगा। यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य और देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाने के संकल्प के साथ नई सरकार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा की कोशिश मिशन 2024 के मद्देनजर क्षेत्रीय संतुलन के साथ सामाजिक समीकरण साधने की भी झलक होगी।

योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल में 45 से 47 मंत्री शपथ ले सकते है। इनमें करीब 24 से अधिक कैबिनेट, 10 से अधिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और करीब 12 से अधिक राज्यमंत्री शामिल हो सकते है। इनमें 15 से अधिक नए चेहरे भी हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पश्चिम से पूरब तक अगड़े, पिछड़े, दलित और अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा है। वहीं युवाओं को मौका देकर पार्टी नई लीडरशिप का रोडमैप भी तैयार करेगी। वहीं महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।  

इन पुराने चेहरों को फिर मिल सकता है मौका
स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, आशुतोष टंडन, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, अशोक कटारिया, रविंद्र जायसवाल, अतुल गर्ग, मोहसिन रजा, बलदेव सिंह औलख, गिरीश चंद्र यादव, संदीप सिंह और जयकुमार जैकी। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक, संजीव गोंड को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

आशीष पटेल और संजय निषाद की भी चर्चा
योगी मंत्रिमंडल में अपना दल (एस) के आशीष पटेल, विनय वर्मा और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी से एक और अपना दल से दो राज्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। 

ये नए चेहरे भी पा सकते हैं मौका
अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्वनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर, और प्रतिभा शुक्ला।

इन महिलाओं को भी मिल सकती है जगह
नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया।

चाय पर बुलाए जाने की चर्चा
चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुक्रवार सुबह अपने सरकारी आवास पर चाय पर बुला सकते हैं।

अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्वनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर, श्यामधनी राही, और प्रतिभा शुक्ला।

इन महिलाओं को भी मिल सकती है जगह
नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया।

चाय पर बुलाए गये संभावित वरिष्ठ मंत्री
सूत्रों के मुताबिक चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुक्रवार सुबह अपने सरकारी आवास पर चाय पर बुलाया हैं।

Leave a Reply