सड़क हादस बाइक की टक्कर से युवक की मौत, बाइक चालक फरार  

May 9, 2022 12:56 PM0 commentsViews: 1150
Share news

अजीत  सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थ्नगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भनवापुर में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से पैदल चल रहे एक युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। मृतक का नाम घिसियावन पुत्र राम चरित्र था। उसकी उम्र तकरीबन 36 वर्ष थी। हादसे के बाद से मृत घिसियावन केघर में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता हैकि ब्लाक मुख्यालय भनवापुर निवासी घिसियावन रविवार को घर सेकिराने कासान खरीदननिका था।अभी वह मुख्य सड़क पर पहुंचा ही था कि साने से आ रही एक मोटरसाकिल उससे आ टकराई। इसके बाद वह बुरी तरह घीयल होकर गिर पड़ा और तड़पने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गया।

दुघर्टना देख आस पास के लोग उसे उठाने के लिए दौड़े। तभी बाइक चालक मौका देख फरार हो गया। ग्रामीणोंने घायल घिसियावन को इटवा सीएचसी पहुंचाया, जहाडाटरों ने उसकी हालत नाजुक देख कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग लेकर उसेजिला अस्पताल भगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घिसियावन की मौत की खबर पा कर उसके परिजनों में कोहराम मच या। उसकी पत्नी का रोरो कर बुरा हाल है। इस सम्बंध में त्रिलोकपुर भाने के एसएचओ  राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिल गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बाइक चालक की भी शिनाख्त हो गई। वह पड़ोस के गांव का रहने वाला है।

 

 

 

 

   

 

 

 

 

 

Leave a Reply