नाले के करीब मिली युवक की लाश, हत्या कर शव फेंक देने का संदेह

August 26, 2020 11:39 AM0 commentsViews: 441
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के बेलवा-रमवापुर कली मार्ग स्थित त्रिमोहानी घाट के करीब एक व्यक्ति की लाश पाई गई है। २८ साल के उस युवक की देर रात शिनाख्त भी हो गई। मृतक का नाम मंगरे गुप्ता है और वह इटवा तहसील के ग्राम भैंसाही का निवासी है।अनुमान किया जाता है कि उसकी हत्या कर लाश को नाले के पास फेंक दी गई। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक  खैरा ख़ास गाँव के समीप परासी नाले के पुल के पश्चिम एवं दक्षिणी छोर पर औंधे मुंह पड़ी एक लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली।मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय ग्रामीण शौच करने के लिए परासी नाले के पास गए हुए थे। उसी समय लाश दिखाई पड़ी, जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी, एस आई सर्वेश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल शिव वचन गुप्ता, अर्जुन यादव, निगम सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के लाश को पानी से बाहर निकलवाया।

मृतक के बदन पर ब्लेक कलर का शर्ट, नीले कलर का पैंट, नीले कलर का कच्छा पहन रखा था, और गले में ताबीज़, दाहिने हाथ में राखी तथा धागे बंधा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के जेब से एक गुटखा, नकदी दस दस के दो नोट मिले हैं।

मृतक के आंख,नाक,कान गले पर मछलियों के खाने का ज़ख्म के निशान प्रतीत हो रहा था, हाल ही में मृतक अपना दाढ़ी बनवाया था, सर के बाल कुछ बड़े थे। उक्त घटना की सूचना मानव जैसे आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गई।

उसे देखने के लिए घटना स्थल पर आस- पास के लगभग आधा दर्जन गाँव के लोग पहुंचकर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। अंत में छानबीन के दौरान दर शाम पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम मंगरे गुप्ता है और वह ग्राम भैंसाही का रहने वाला है।ग्रामीणों का अनुमान है कि किसी कारणवश दसका कत्ल कर ातिलों ने शव यहा फेंक दिया होगा। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से मिल कर छानबीन आगे बढ़ाने के प्रयास में है।

Leave a Reply