युवा संवाद- 2047 कार्यक्रम में लिया गया सामूहिक रूप से पंच प्रण का संकल्प

August 20, 2023 11:17 AM0 commentsViews: 193
Share news

अजीत सिंह 

तुलसियापुर। विकास खंड बढ़नी के अहिरौला में स्थापित स्वामी विवेकानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में इंदुमती ज्ञानदायिनी शिक्षण संस्थान व नेहरू युवा केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से युवा संवाद- 2047 विषय पर चर्चा कार्यक्रम में सामूहिक रूप से पंच प्रण का संकल्प लिया गया और साथ ही युवा संवाद भी हुआ। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका मनोबल बढ़ाया। 

नेहरु युवा केंद्र के नेतृत्व में आयोजित पंच प्रण पर आधारित युवा संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं युवाओं के बीच पंच प्रण 1. देश को विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प। 2. गुलामी की मानसिकता को खत्म करना। 3. भारत की विरासत और विरासत पर गर्व करना। 4. एकता और एकजुटता की ताकत। 5. राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्य विषयों पर देश के विकास में युवाओं की भागीदारी एवं ज़िम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए सामूहिक शपथ लिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पांच प्रण पर देश का भविष्य निर्भर है। प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के आधार पर पांच प्रण निर्धारित किए गए हैं। यदि देश का हर व्यक्ति इन पांच प्रण का अनुसरण करें तो 2047 तक भारत विकसित देशों में सर्वोपरि होगा।

नेहरु युवा केंद्र के अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि युवा निरंतर आगे बढ़े ऐसा प्रधानमंत्री चाहते हैं। देश को विकसित श्रेणी में लाने की जिम्मेदारी युवा कंधों पर ही है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल आधिकारी राम प्रताप सिंह ने कहा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा और गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करना होगा कि नशा कितना खतरनाक है। युवाओं को आगे-आगे राष्ट्र हित के लिए अपना योगदान देना होगा इसके लिए अपने प्रतिभा को समाज में दिखाते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।

निति आयोग से पिरामण फाउन्डेशन के कृष्ण कांत घोगरे ने कहा कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा हो तो भूख-प्यास नहीं लगती केवल लक्ष्य दिखाई देता है। कृषि विभाग के राम सेवक यादव ने कहा कि युवको के प्रयास करने से ही सब कुछ संभव है। यूनिसेफ के डीएमसी ने कहा बच्चों को पंच प्रण आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया जाना जरुरी है। प्लान इंडिया के प्रसून शुक्ला ने कहा कि आगामी सालों में देश अमेरिका जापान से आगे निकल जाएगा।

प्रधानाचार्य सुनील केसी ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा केंद्र ब्लॉक समन्वयक रूपेश मिश्रा ने किया। मौके पर जेपी शर्मा, विजय शंकर यादव, महफूज आलम, बरसाती पासवान, ओमकार शुक्ला, विजय सिंह चौधरी, रामदास मौर्या, अमित शर्मा, मधुकर पांडे, कुलदीप चौधरी, दूधनाथ चौधरी, आकाश गिरी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक कमांडर राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply