नौजवान प्रेमी के साथ फुर्र हुई 6 बच्चों की मां को पुलिस ने तीसरे दिन पकड़ा

July 8, 2020 1:33 PM0 commentsViews: 1284
Share news

शिव श्रीवास्त

 महाराजगंज। थाना  बृजमनगंज की पुलिस ने बीते दिनों 6 बच्चों की मां को को प्रेमी संग पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वह तीन पहले अपने बालकनुमा प्रेमी के फुर्र हो गई थी। यह और बात है कि वह फरारी के ७२ घंटे के अंदर ही प्रेमी के साथ दबोच ली गई। फिलहाल पकड़े जाने के बाद महिला अपने पति के साथ जाने से इंकार कर रही है।  

मालूम हो कि थाना क्षेत्र बृजमनगंज के हल्का नंबर 1 की रहने वाली विवाहिता, गत सोमवार को अपने से आधी उम्र के एक युवक संग फरार हो गई थी। विवाहिता की उम्र ३२ वर्ष है तथा उसके ६ बच्चे भी हैं, जबकि प्रेमी केवल अठारह साल का युवक है।बताते हैं कि प्रेमी विवाहिता का रिश्तेदार है और उसके घर आने जाने के दौरान दोनों में सम्बंध बन गये।

फरारी के बाद घर वालों ने  मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। उसने अन्त में दोनों का सुराग पा ही लिया।  इस मामले में थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि फरार महिला को प्रेमी संग पकड़ लिया गया है और आगे कि कार्रवाई में पुलिस लगी हुई है।

Leave a Reply