महाराष्ट्र से पिता की लाश आई तो दहाड़े मार कर बिलखने लगे पत्नी व तीनों छोटे बच्चे

March 26, 2022 1:26 PM0 commentsViews: 983
Share news

अजीत सिंह

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी सालिगराम का शव शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर से उसके गांव पहुंचा तो उसके परिजनों की चीखों ने पूरे  गांव के माहौल को करुणाजनक बना दिया। 31 साल का सालिग राम अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उसे सान्त्वना दे रही है मगर उसकी 28 साल की  पत्नी का रूदन कम नही हो रहा है। 

क्षेत्र के परसिया निवासी सलिगराम (31) महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बथौड़ा थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रह कर वहीं पर रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात कमरे में सो रहा था। इसी बीच कुद लोगों सेविवाद और मारपीट हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन करने के साथ ही घटना की जानकारी परिवार को दी गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने वहां से लिखा पढ़ी करने के बाद शव को भेजवाया। शुक्रवार मध्यान्ह तक शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग चीखने लगे और पत्नी रोते- रोते बेहोश हो जा रही थी।

सबसे बुरा हाल सलिगराम  की आठ वर्षीय बेटी नीलम, छह वर्षीय बेटे शैलेश, चार वर्षीय नितेश मृत का था। वे सभी पिता के शव को निहार-निहार कर बिलख रहे थे।  गांव का माहौल इतना गमगीन हो गया हैकि समाचारलिखने के समय तक  उनके घरों में दो दिन से चूल्हे नहीं जले हैं। सालिगराम के परिवार को कोई सहारा देने वाली नहीं बचा है।

 

Leave a Reply