आखिर बीस साल के अनिकेत ने फांसी लगा कर क्यों दे दी अपनी जान

March 6, 2023 12:43 PM0 commentsViews: 577
Share news

अजीत सिंह

कोतवाली क्षेत्र के कटहना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। घटना बीती रात की है। इस प्रकरण को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं।
क्षेत्र के कटहना गांव निवासी अनिकेत (20) पुत्र बाढू शनिवार को खाना खाने के बाद देर शाम कमरे में सो गया था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग खटखटाने लगे। जब आवाज नहीं आई तो अनहोनी के डर से कुछ लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर लोगों का होश उड़ गया। अनिकेत कमरे में पंखे से लटक रहा था। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

निकेत ने बीस साल की उम्र में इतना भयानक फैसला क्यों लिया, घर वाले भी इसका अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं। है। वैसे गांव वालों काविचार हैकि शायद गुस्से में या प्रेम प्रसंग में निराश हेने पर सह कदम उठाया हो। क्योंकि नयी उम्र के बच्चों में यह प्रवृति बढ रही है।फिलहाल पुलिस भी कोई अनुमान लगा पाने में विफल इस बारे में एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट अरने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

 

Leave a Reply