मातम में बदल गया दुर्गा पूजा पर्व, प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की नदी में गिर कर मौत

October 9, 2019 12:10 PM0 commentsViews: 2481
Share news

नजीर मलिक  

सिद्धार्थनगर।  दशहरे के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की नदी में इूब मौत का समाचार है। मृतक राम औतार पु़त्र कमलेश गौड़ जिले के उस्का बाजार थानाक्षेत्र  के ग्राम चुरिहारी का निवासी था। राम औतार की उम्र 18 वर्ष बताई जाती है। पर्व के मौके पर हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

उस्का बाजार क्षेत्र के ग्राम तिघरा के पास से बहने वाली में बहने वाली बूढी राप्ती नदी में  बने खजूरडाह पुल पर बीती रात मूर्ति विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ।  बताते हैं कि  कल शाम से ही खजुरडाड़ं घाट पर कई गांवों लोग मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान लगभग ७ बजे शाम चुरिहारी गांव से भी दुर्गा प्रतिमा के  विसर्जन के लिए पहुंच गये। सभी लोग डोला लेकर  नदी पर बने पुल पर पहुंचे और विसर्जन का प्रयास करने लगे।

बताते हैं कि पुल के ऊपर से मूर्ति को नीचे गिरा कर विसर्जन किया जा रहा था। मूर्ति को धक्का देने के प्रयास में १८ साल का राम औतार भी नदी में गिर गया। आनन फानन में इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। शीघ्र ही गोताखोर पहुचे और 3 घंटे  नदी में खोजबीन के बाद युवक का शव को नदी से खोज निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई मूर्ति विसर्जन देखने के लिए घर से चार बजे शाम निकला था।फिर शाम को गाव के लोगों ने बताया कि भाई रामऔतार नदी में गिर गया है । इस दौरान जिलाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल में मौजूद रहा। मृतक का शव पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है

Leave a Reply