पायल और मंजेश को जान देने पर क्यों होना पड़ा मजबूर, कहीं आनर किलिंग तो नहीं?

June 19, 2025 1:19 PM0 commentsViews: 850
Share news

 

 

अभी इंटर पास किया था पायल ने, वह मंजेश का कहती थी चाचा,

दोनों की जाति में था अंतर, इसी कारण बनी जान देने की मजबूरी?  

 

नजीर मलिक

पायल शर्मा, जान देने की यह कैसी मजबूरी?

सिद्धार्थनगर। 18 साल की पायल शर्मा और 29 साल के मंजेश जायसवाल। दोनों ही सम्पन परिवारों के थे। दोनों के घर विदेश की कमाई की दौलत थी और गांव में भी अच्छा कारोबार था। दोनों के घर आमने सामने थे। घरों में आना जाना सामान्य बात थी। बस फर्क था उम्र और जाति का। उम्र और जाति का बड़ा फासला होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के प्यार में खोकर सब कुछ भूल चुके थे। पयल शर्मा यह भी भूल चुकी थी कि गांव के रिश्ते के तहत वह मेजेश जायसवाल को छोटपने से ही चाचा कह कर पुकारती थी। मंजेश और पायल कब एक दूसरे के करीब आ गये, किसी को पता ही नहीं चला। चूंकि पायल के पिता और मंजेश के भाई दोनों एक साथ खाड़ी देश में रह रहे थे और पायल द्धारा मंजेश को चाचा कहे जाने के कारण किसी को भी दोनों के प्रेम के रिश्ते पर कभी शक नहीं हुआ। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों अपना जिला महाराजगंज छोड़ कर सिद्धार्थनगर में जान देने चले आये।

मृतक मंजेश जायसवाल

महाराजगंज जिले के बसहिया खुर्द गांव के पायल और मंजेश की लाश बुघवार की सुबह मोहाना थाना के सउ्डा बजार पुल के निकट सड़क के किनारे पड़ी मिली। पास में मंजेश की स्कूटी भी खड़ी मिली। मोहाना पुलिस के पहुंचने और जांच करने पर उनके पास से सल्फास की गोली का रैपर भी मिला। इससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों ने सल्फास खा कर जान दी है। बाद में पता चला कि दोनों मंगलवार की शाम पांच बजे से ही महाराजगंज से गायब थे। इससे अनुमान लगाया गया कि दोनों रात में किसी समय सड्डा पुल पर पहुंचे और वहीं पर सल्फास खाया। जिनकी लाश बुधवार की सुबह मिली।

अब सवाल है कि दोनों ने सल्फास खा कर क्यों जान दी? पायल अभी इंटर की परीक्षा में पास हुई थी। दोनों के समक्ष कोई आर्थिक संकट भी नहीं था। घर वाले इस प्रेम प्रसंग से अंजान थे। इसलिए किसी प्रकार का उत्पीड़न भी नहीं हुआ थ।मुतक के भाई सिद्धार्थ ने इनकी पुष्टि भ्ी की है। ऐसे में एक ही सवाल उभर कर सामने आता है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों किया ? इसका जवाब लोग अनुमान के आधार पर तलाश रहे हैं।

मौके पर पहुंचे लागों का अनुमान है कि दोनों की जााति एक हना ही शायद उनकी आत्महत्या का कारण रहा होगा। क्योंकि हमारे रूढ़िवादी समाज में विजाातीय शादी को मान्यता नहीं देता है। अगर दोनों ने आत्महम्या की है तो यही कारण संभव है। अगर लिखने का आशय यह है कि संभव है कि यह एक आनर किलिंग हो। अब सह आनर किलिंग है या नहीं यह तो जोच के बद ही पता चल सकेगा। दोनों परिवारों ने इस घटना की तहरीर भी कल शाम तक नहीं दी थी। इस बारें में मोहाना थानाध्यक्ष चंचल पांडेय ने बताया कि लाश को पास्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर भी नहीं मिली है। पीएम रिपोट आने के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

 

 

Leave a Reply