28 साल की रेनू ने पेड़ से लटक कर क्यों खत्म कर ली अपनी जिंदगी

September 8, 2022 1:51 PM0 commentsViews: 156
Share news

अजीत सिंह

इटवा, सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना के गौरडीह गांव के टोला बोधेडीह गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। वह अठ्ठाइस वर्ष की थी।  मृतका के पिता ने घटना का कारण बच्चा न होने कारण ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर बेटी द्धारा जान देना बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि बीती रात रेनू का शव उसके घर के पीछे पेड़ की डाल पर साड़ी के सहारे लटका हुआ रात दस बजे मिला। शव को देखते ही गांव में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बच्चा न होने के कारण पति की प्रताड़ना से आजिज आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।

दूसरी तरफ रेनू के पति धर्मेंद्र ने बतायाकि रेनू के संतान न होने से हम सब चिंतित जरूर थे।इस दुख में उसने आत्महत्या किया।उसने किसी प्रकार के उत्पीड़न से इंकार किया है।फिलहाल पलिस रेनू के शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

 

 

Leave a Reply