रहस्यमय हालात में बीस वर्षीय विवाहिता की मौत, दहेज के लिए मार डालने का आरोप

July 3, 2019 12:33 pm1 commentViews: 2228
Share news

निज़ाम अंसारी

पोस्ट मार्टम हेतु सील करने के पूर्व रीता की लाश की तस्वीर

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलगवा टोला मेढ़वा मे एक निहिता की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बीस साल की मृतक का नाम रीता है। उसके पति का नाम राकेश बताया गया है। मौत की कोई बजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मगर रीता के मायके वालों ने पुलिस में रीता के ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना आज यानी बुधवार सुबह की है।

बताया जाता है कि ग्राम मढ़वा में गत रात राकेश की पत्नी रीता  भोजन करके सोई तो सुबह वह बिस्तर पर मरी हुई पाई गई। ग्राम ढेबरुआ थाना डेबरुआ निवासी मृतका रीता  के पिता पलटन ने शोहरतगढ़ थाने मे पुलिस को दी गई  तहरीर मे ससुराल वालों के ऊपर  दहेज़ उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा उनकी पुत्री को लगातार ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था।मृतिका की एक बर्ष पूर्व हुई थी शादी मृतका के पिता ने बेटी के मरने पर पाँच लोगों के ऊपर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने शोहरतगढ़ थाने पर  घटना की नामजद तहरीर दे दिया है।

इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह के निर्देश पर  उपनिरीक्षक विक्रम अजीत राय ने  मेढवा गांव मे जांच  शुरू कर दी, मगर मौत की वजह ज्ञात न हो सकी। लिहाजा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।  इस संदर्भ में तहसीलदार व इंस्पेक्टर से जब वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि पी एम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

वैसे जनचर्चा है कि दो दिन पूर्व राता की विदाई को लेकर सुसराल व मायका पक्ष में विवादऔर पंचायत हुई थी। समझा जाता है कि इसी प्रकरण के बाद यह घटना हुई। खैर अब जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।

 

 

 

Leave a Reply