सिद्धार्थनगर के अलग-अगल इलाकों में लाखों की चोरी से आम आदमी दहशतजदा

October 19, 2015 7:33 AM0 commentsViews: 197
Share news

नजीर मलिक

जेवरात

जिले के डुमरियागंज, बढ़नी और बर्डपुर के चार जगहों पर चोरें ने ताला तोड़ कर तीन लाख से अधिक का माल उड़ा लिया और फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी के साथ आम आदमी में असुरक्षा की भावना भी बढ़ गई हैं।

चोरी की बड़ी वारदात डुमरियागंज टाउन के चौधरी मार्केट में हुईं। मंदिर तिराहे के पास इस मार्केट में दिनेश सोनी की ज्वेलरी क दूकान थी। सोनी रविवार सुबह दुकान खेलने गये तो शटर का ताला टूटा पाकर भौचक रह गये।

छानबीन करने पर पता चला कि दुकान से बिछुआ, अंगूठी, बच्चों के कड़े आदि के डिब्बे गायब थे। इसके अलावा पुरानी चांदी और पांच हजार नकदी भी गायब थी।चोर कुल दो लाख का माल ले जाने में कामयाब रहे थे।

उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पुलिस ने छानबीन में पाया कि चोरों ने सारे डिब्बे मकान के बाहर फेंक दिया था और माल लेकर चम्पत हो गये थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बढ़नी में दो चोरी

बीती रात ढेबरुआ थाने के बैरिहवा गांव में चोरों ने तकरीबन एक लाख रुपये का माल उडा लिया और एक परिजन को चाकू दिखा कर फरार हो गये।

चोरों ने गांव में शिव प्रसाद के घर में छत के जरिए प्रवेश किया। अंदर पहुंच कर वह कमरे के अंदर रखे जेवरों की पोटली व 25 हजार नकद उठा ले गये। कुल 50 हजार का नुकसान बताया गया है।

घटना के बाद चोर झिनकान के घर घुस गये। घर के मर्द दुर्गा प्रतिमा पांडाल गये हुए थे। चोरों ने घर का बक्सा लेकर भागना चाहा तो एक महिला ने देख कर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह महिला को चाकू दिखा कर भाग निकले। इस वारदात में चोरो के हाथ 15 हजार नकद और 25 हजार का जेवर हाथ लगा।

बर्डपुर में चोरी

मोहाना थाने के बर्डपुर कस्बे में चोरों ने अकषर्क नामक कंपनी का ताला तोड़ा और वहां से 16 हजार का माल उड़ा लिया। कंपनी के मालिक ब्रजेश सिंह सुबह दुकान पहंचे तो घटना का पता चला। उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी।

याद रहे कि जिले में इस वक्त चोरियों की बाढ़ आई हुई है, जिसके कारण नागरिक दहशत में हैं। पुलिस की गश्त बढ़ाये जाने से इस पर कुछ अंकुश लगाया जा सकता है।

Leave a Reply