पहले भी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा जा चुका था आरोपी युवक

August 18, 2022 12:48 PM0 commentsViews: 822
Share news

जिला कारागार के निकट गैंगरेप का मामला, घटनास्थल के पास  पुलिस  चौकी होने के बावजूद आरोपीयों ने कि शर्मनाक घटना

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के करीब के एक गांव की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पहले भी पीड़िता के घर की छत पर चढ़ने के दौरान पकड़ा गया था, जिस पर पीड़िता के परिजनों से हुए विवाद के बाद आरोपी जिला मुख्यालय पर किराए के मकान में रहने लगा था। अब लगता है कि जिला मुख्यालय पर रहने के बावजूद भी उसने बालिका से दुष्कर्म का इरादा नहीं छोड़ा था।  इसलिए प्लानिंग के साथ छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया गया। बहरहाल पुलिस ने मामले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

जिला मुख्यालय के करीब की रहने वाली 16 वर्षीय इंटर की छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नेपाल का निवासी है और वह पीड़िता के घर के बगल में अपने रिश्तेदार के घर रह कर शहर के ही एक स्कूल में डी फार्मा करता था। वहीं पीड़िता भी शहर के एक स्कूल में 12 वीं की छात्रा थी, जो स्कूल वाहन से ही आती जाती थी। पुलिस को जांच में पता चला है घटना के पहले भी मुख्य आरोपी रात के अंधेरे में पीड़ित छात्रा के घर की छत पर दुष्कर्म के प्रयास में पकड़ा गया था, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों से आरोपी के रिश्तेदारों से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह शहर में ही किराये के मकान में रहने लगा था।

घटना के दिन स्कूल वाहन खराब होने के कारण पीड़ित छात्रा परिचित के बाइक से स्कूल के लिए शहर आई थी। तभी उसके साथ यह हादसा हुआ। मुख्य आरोपी ने साथ में ही डी फार्मा कर रहे अन्य युवकों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एसओ सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply