नये आरक्षण की अधिसूचना से अनेक अनेक ताकतवर चुनावबाजों के चेहरे लौटे  

March 31, 2023 12:31 PM0 commentsViews: 166
Share news

नजीर मलिक

नगर निकायों के आरक्षण के लिए जारी प्रस्तावित सूची में व्यापक बदलाव जिले में काफी हलचल है। आरक्षण की नई अधिसूचना से जिले में नगर निकाय चुनावों की  राजनीतिक तस्वीर बदल गई है।चुनाव लड़ने के इच्छुक कई सबल दावेदार अरक्षण की तलवार के चलते चुनावी समर में आहत होकर घरों में आराम करने पर विवश है।

नगर विकास विभाग की तरफ से नगर निकायों के अध्यक्ष प्रस्तावित आरक्षण संबंधी अधिसूचना में जिले के 11 नगर निकायों में छह अनारक्षित और चार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। इसमें नगर पंचायत कपिलवस्तु (बर्डपुर) अनुसूचित जाति महिला, उसका बाजार पिछड़ा वर्ग महिला, शोहरतगढ़ अनारक्षित, बढ़नीचाफा पिछड़ा वर्ग, बिस्कोहर अनारक्षित, भारतभारी अनारक्षित, डुमरियागंज महिला, इटवा अनारक्षित, बढ़नी अनारक्षित हुई है। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने प्रस्तावित सूची जारी करते हुए छह अप्रैल शाम छ‌ह बजे तक इन आपत्तियां एवं दावे दाखिल करने का समय निर्धारित किया है। इनके निस्तारण के बाद आरक्षण संबंधी अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा मुख्यालय की नगरपालिका को सामान्य और नपा बांसी को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए अनारक्षित घोषित किया गया है।

सब कुछ लुटा के होश में आये तो ….

इस अधिसूचना से सबसे ब़ड़ा झटका उन दावेदारों को लगाा है जो पिछले दो महीनों से चाुले दिल से पैसा खर्च कर रहे थे। अपने अपने दलों के पार्टी नेताओं पर काफी धन खर्च कर रहे थे। मिसाल के लिए सपा से टिकट के लिए एक दावेदार ने एक बड़े नेता को 5 लाख नकद दिये व भागदौड़ में लाखों खर्च कर दिये मगर उनकी सीट रिजर्व हो गयी नतीजा यह हैकि वह घर के रहे न घाट के। ,ऐसे कई चुनाव दावेदारों की एक से एक कहानियां यहां की राजनीतिक फिजां में तैर रही है। अब वे ” सब कुद लूटा के होश में आये तो क्या हुआ” की तर्ज पर अफसोस कर रहे हैं।

पहली बार हुआ अनुसूचित आरक्षण

इस सिलसिले में सबसे उल्लेखनीय तथ्य यह है कि जिले की नवसृजित पांच नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। साथ ही जिले में पहली बार किसी नगर निकाय का अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। नवसृजित नगर पंचायतों में कपिलवस्तु अनुसूचित जाति महिला के लिए रिजर्व कर दिया गया है। जब कि यहां से किसी अनुसचित वर्ग से प्रत्याशी उतरने की कहीं कोई चर्चा नहीं थी। यहां से चुनाव ल्डने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ प्रकाश यादव, सपा के शक्तिशाली दावेदार बब्बम भाई व बसपा की तरफ  से हजरत अली के परिजन अरसे से कमर कस रहे थे। इस घोषणा से वे काफी निराश है।

पिछली सूची में आठ सीटे थीं महिला आरक्षित

नगर निकायों के आरक्षण संबंधी पिछली सूची में जिले के 11 नगर निकायों में आठ केवल  महिलाओं के लिए के लिए आरक्षित थीं। नई सूची में  ५० फीसदी की कटौती कर सिर्फ चार नगर निकाय में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार नगर पालिका सिद्धार्थनगर व बांसी महिला, नगर पंचायत कपिलवस्तु अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, उसका बाजार अन्य पिछड़ा वर्ग, बढ़नी बाजार व इटवा अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा नगर पंचायत शोहरतगढ़, बढ़नी चाफा, बिस्कोहर, भारतभारी, डुमरियागंज का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित थी।

 

 

Leave a Reply