जिला पंचायत काउंटिंगः नये नये हैं चर्चे में, दिग्गज फंसे शिकंजे में

November 1, 2015 10:48 PM0 commentsViews: 277
Share news

नजीर मलिक

जिलाधिकारी जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटों की गिनती जारी है। ताजा खबर तक इस बार जहां कई दिग्गज प्रत्याशी खतरे में हैं, वहीं अनेक नये नये प्रत्याशियों की बढ़त की खबर है।

जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत वार्ड संख्या 1 से बुधेश जायसवाल की माता आगे चल रही हैं, तो वार्ड नम्बर दो में श्रीमती कुमारी महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी से आगे हो गई हैं। तीन नम्बर से राम सागर बसपा नेता जहूर खां से और वार्ड नम्बर चार से अब्दुल अलीम पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता विनोद सामंत से आगे चल रहे हैं।

भनवापुर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15 से पूर्व सांसद रामपाल सिंह की पुत्रवधू सुजाता ंिसंह तकरीब 5 सौ वोटों से आगे हैं, तो बांसी क्षेत्र से पूर्व पिधायक लाल जी यादव की पत्नी नीलम यादव आगे चल रही हैं।

इटवा क्षेत्र में सपा के चर्चित नेता राजेन्द्र जायसवाल की मां कैलाशी देवी वार्ड नम्बर 11 से जहां तकरीबन 7 सौ हजार वोटों से आगे हैं, वहीं 14 नम्बर से डा जुबैर की पत्नी शमा परवीन सपा जिलाध्यक्ष राम सिंह चौधरी से 950 मतों से आगे थीं।वहीं वाड नम्बर 13 से सपा के पल्लन पांउेय बसपा के कमाल अहमद से 9 सौ मतों से आगे हैं।

डुमरियांगंज तहसील में वार्ड नम्बर 18 से दिनेन्द्र उर्फ छोटे यादव शुरू से बढत बनाये हुए हैं। सपा नेता चिनकू यादव के भाई छोटे यादव तकरीबन 2000 वोटो से आगे हैं तो वार्ड नम्बर 20 में चिनकू यादव की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव आरती वर्मा से 1104 मतों से आगे हैं।

वार्ड नम्बर 19 से सपा नेता अफसर हुसैन से आगे चल रहे विधायक कमाल यूसुफ के पुत्र इरफान मलिक कांग्रेस की नेता सच्चिदा पांडेय की पत्नी कांति पांडेय से 91 वोटों से पीदे हो गये हैं। 21 नम्बर में मो जमाल उर्फ पुत्तन 569 मतों से आगे हैं, तो 22 से कलाम की पत्नी नजमा 643 वोटों से आगे चल रही हैं।

इसी तरह वार्ड 12 से हिंदू युवा वाहिनी के राम कृपाल पूर्व ब्लाक प्रमुख कमाल अहमद से, वार्ड नम्बर 17 से नफीस अहमद, आगे चल रहे हैं। सदर तहसील में वार्ड नम्बर 43 से उमर खान अच्छी बढत बनाये हुए हैं तो 38 से विधायक विजय पासवान की पत्नी मुजू पासवान आगे हैं। लेकिन 41 से पासवान की भाभी पियारी देवी अपनी भीतीजी व पूर्व प्रमुख शांति देवी पासी से पीछे चल रही हैं।

वार्ड नम्बर 7 से अजय सिंह, 8 से पूर्व प्रमुख जाकिर हुसैन व 9 से निरंकर सिंह ने बढ़त बना रखी हैं। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी है। पहला परिणाम रात 12 बजे के बाद ही आने की उम्मीद है।

Leave a Reply