उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कमेंटी को माता प्रसाद पांडेय ने दिलाई शपथ

April 14, 2016 12:30 PM0 commentsViews: 362
Share news

अजीत सिंह

ajeet1

सिद्धार्थनगर। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की सिद्धार्थनगर के नगर इकाई के पदाधिकारियों को विधान सभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर माता प्रसाद पांडेय ने नये पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि व्यापारियों ने उनके कंधों पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके निर्वहन के लिए पदाधिकारियों को अपना सब  कुछ झोंक देना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष मु. जमील सिददीकी ने कहा कि व्यापारी समाज का प्रमुख अंग होता है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए व्यापारियों का प्रमुख योगदान होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एकजुट रखने के लिए उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बेहतर प्लेटफार्म है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय एवं संगठन मंत्री सीताराम अग्रहरी ने नगर इकाई के पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से शुभकामना दी और कहा कि इस इकाई में अधिकांश पदाधिकारी युवा है। उनमें जोश की कोई कमी नहीं है। जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने नगर इकाई से बेहतर तालमेल बनाये रखने का आहवान किया।

नगर इकाई के नये अध्यक्ष संजय कसौधन ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि नगर इकाई उनके हर समस्याओं के निदान में अपना सब कुछ झोंक देगा।

इस अवसर पर संजीत मद्धेशिया, हरबीर सिंह, विक्रमादित्य गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, विजय कसौधन, सुरेश बंका, अमरनाथ गुप्ता, बैजनाथ कसौधन, आदित्य जायसवाल, तजिन्दर सिंह डयूक, दीपचंद्र कसौधन, रवि शर्मा, बैजनाथ गुप्ता, अनिल कसौधन, रिंकू श्रीवास्तव, रविशंकर बघेल आदि को शपथ दिलायी गयी।

Leave a Reply