भाजपाः सिद्धार्थनगर सदर से राही, इटवा से द्धिवेदी और डुमरियागंज से राघवेन्द्र को टिकट, शोहरतगढ पर फंसा पेंच

January 22, 2017 7:32 PM0 commentsViews: 1705
Share news

नजीर मलिक

kamal

सिद्धार्थनगर। जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार चार पर भाजपा का टिकट फाइनल हो गया है। केवल शोहरतगढ़ सीट पर पेंच फंसा है। उसकी घोषणा भी कल किसी वक्त कर दी जाएगी। इसके बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियां अचानक बढ गई हैं।

हालांकि भाजपा ने अभी इन सीटों की अधिकृत सूची जारी नहीं की है, मगर कपिलवस्तु पोस्ट को अपने सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार यहां की पांच सीटों में चार पर उम्मीदवार फइनल कर दिये गये हैं। केवल शोहरतगढ़ सीट पर पेंच फंसा है। वह आज देर रात जारी हो जायेगी।

जानकारी के मुताबिक बांसी से जयप्रताप सिंह के टिकट का एलान  हिले हो चुका था। इसके बाद कपिलवस्तु से श्यामधनी राही, डुमरियागंज से राघवेन्द्र प्रताप सिंह और इटवा से सतीश द्धिवेदी का टिकट फाइनल हो गया है। अब केवल शोहरतगढ़ की घोषणा होना शेष है। इस जानकारी के बाद जिले की गतिवधियां बढ़ गईं हैं।

 

Leave a Reply