October 15, 2015 4:31 PM
नवेद मलिक भनवापुर क्षेत्र केे वार्ड नम्बर सोलह में अभी पंचकोणीय लड़ाई दिख रही है। आगे चल कर इसके तिकोनी होने के पूरे आसार हैं। हालांकि सभी के अपने अपने दावे हैं, लेकिन पूरा समीकरण वोटों के विभाजन पर टिका हुआ है। इस क्षेत्र में कुल पन्द्रह महिला उम्मीदवार हैं, […]
आगे पढ़ें ›
4:04 PM
संजीव श्रीवास्तव शासन ने बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रति सख्ती से निपटने के लिए शिक्षा विभाग को कड़ा निर्देश दे रखा है, वावजूद सिद्धार्थनगर में बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। ऐसे विद्यालय अभिभावकों की जेंब पर हर माह डाका डाल रहे […]
आगे पढ़ें ›
October 14, 2015 11:02 PM
नजीर मलिक फुटकर दवाओं की आन लाइन बिक्री के विरोध में बुधवार को जिले की सारी दवा दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा अनेक डाक्टरों ने भी अपनी डिस्पेंसरी बंद रखीं। इससे रोगियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दवा विक्रेताओं के अखिल भारतीय संगठन के आहवान पर सिद्धाार्थनगर की […]
आगे पढ़ें ›
4:40 PM
नजीर मलिक जबरदस्त है वार्ड नम्बर 22 का चुनाव। अगर यह कहा जाये कि इस चुनाव में प्रत्याशी तो परछाईं मात्र हैं, जो अपने सरपरस्तों की इज्जत के लिए तलवारें भांज रही हैं, तो गलत न होगा। महिला के लिए रिजर्व इस सीट पर कुल चौदह उम्मीदवार हैं। इनमें तकरीबन […]
आगे पढ़ें ›
11:52 AM
नजीर मलिक डुमरियागंज के वार्ड नम्बर 19 की चुनावी जंग दिलचस्प मोड़ पर है। इस वार्ड में चार कदृदावर उम्मीवारों में एक-एक वोट के लिए जबरदस्त रस्साकशी चल रही है। हर कोई एक दूसरे को मात देने की जुगत में नये-नये नुस्खे इस्तेमाल कर रहा है। तकरीबन 30 हजार वोटरों […]
आगे पढ़ें ›
8:59 AM
हमीद खान पूरे जिले में सूखे के हालात हैं। खेतों की मिटृटी चटख रही है। ऐसे में अगर कहीं जमीन फट जाये और उससे बने गडृढे में पानी दिखने लगे, तो इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जायेगा। खुनियांव इलाके में ऐसे ही एक वाकये से वहां के लोग ताज्जुब […]
आगे पढ़ें ›
October 13, 2015 3:53 PM
एम सोनू फारूक “समाजवार्टी की डायरी में प्रतिष्ठा परक वार्ड के रूप दर्ज 18 नम्बर क्षेत्र में सोमवार को सपाइयों ने दो दर्जन गांवों में घूम कर घर-घर दस्तक दी और पार्टी उम्मीदवार छोटे यादव के लिए वोट मांगा” सपा नेता राम कुमार उर्फ चिनकू यादव के नेतृत्व में […]
आगे पढ़ें ›
October 12, 2015 5:08 PM
नजीर मलिक इटवा तहसील के जिला पंचायत क्षत्रों में विपक्षी उम्मीदवार जहां प्रशासन द्धारा बनाये नियम और कानून का पालन कर रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष ने नियम कानून को मजाक बना डाला है। सपा उम्मीदवार कैलाशी देवी के वार्ड में आचार संहिता की जम कर धज्जियां उड़ाई जा रही […]
आगे पढ़ें ›
2:02 PM
नजीर मलिक जिला पंचायत अध्यक्ष और वार्ड नम्बर 20 से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूजा यादव की स्थिति मजबूत होने लगी है। यह मजबूती उन्हें बदले राजनीतिक हालात की वजह से मिल रही है। इस वार्ड में बसपा समर्थित आरती वर्मा उनसे कड़ा मुकाबला कर रही हैं। नामांकन से पूर्व […]
आगे पढ़ें ›
11:33 AM
नजीर मलिक पथरा थाने के करीब खेरिया गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर काम कर रहे एक कर्मचारी की बीती रात बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। मरने वाले का नाम मनीराम था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी छायी हुई है। वैसे पंप मालिक इसे छत […]
आगे पढ़ें ›